Health News Desk: सेहतमंद रहने के लिए फल खाना बेहद जरूरी माना जाता है और इनमें केला एक ऐसा सुपरफूड है जो गट हेल्थ सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना एक केला खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
रोज 1 केला खाने से क्या मिलते हैं फायदे?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक केला पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें लगभग 105 कैलोरी, पर्याप्त पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी मिनरल्स पाए जाते हैं। पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C से भरपूर केला शरीर की एनर्जी बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करता है।
Gut Health के लिए क्यों जरूरी है केला?
केले में मौजूद प्रीबायोटिक फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है, सूजन कम होती है और लंबे समय में आंतों की सेहत मजबूत रहती है। कई शोध बताते हैं कि कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण भी पाए जाते हैं, जो पेट की परत को सुरक्षा दे सकते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी मददगार
केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में सहायक होते हैं। हेल्दी स्नैक के रूप में केला एक आसान और फायदेमंद विकल्प माना जाता है।