युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के दावेदार दिखाएंगे दमखम
भारतीय जनता पार्टी की युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के जिला मुख्यालय अनूपपुर में सोमवार को 3 बजे आ रहे हैं वैसे तो उनका यह दौरा युवा संवाद बजट 2026 पर है लेकिन इसके साथ ही साथ वह आगामी अनूपपुर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के दावेदारों का दमखम का भी आकलन करेंगे और यह भी माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद से ही युवा मोर्चा के दावेदारों की सक्रियता और लाबिंग अनूपपुर से लेकर भोपाल तक शुरू हो जाएगी.
अनूपपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्याम टेलर मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के जिला मुख्यालय अनूपपुर में आज शाम को 4:00 बजे बरसाना पैलेस जैतहरी रोड वार्ड नंबर 9 जिला संघ कार्यालय के बगल बजट 2026 पर एक युवा संवाद को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज दोपहर के बाद शहडोल से चलकर अमलाई होते हुए चचाई पहुंचेंगे जहां पर वह भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम अटल चौक भारतीय जनता पार्टी के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सुशोभित पंडित अटल बिहारी वाजपेई के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अनूपपुर ग्रामीण चाचाई के मंडल अध्यक्ष सतनारायण सोनी भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में भी शामिल होने की अपील की है. अटल बिहारी वाजपेई के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष अंडर ओवर ब्रिज पर पहुंचेंगे जहां पर जिले भर से एकत्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनका हार्दिक स्वागत बंधन अभिनंदन करने के बाद मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में अमरकंटक तिराहा इंदिरा तिराहा होते हुए संघ कार्यालय के बगल में स्थित बरसाना पैलेस पहुंचेंगे जहां पर युवा संवाद बजट 2026 को संबोधित करेंगे. वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और वर्तमान में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेताओं से जिला अध्यक्ष के दावेदारों के नाम पर भी विचार विमर्श करेंगे.
मुख्य रूप से यह है जिला अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के मुख्य दावेदारों की बात की जाए तो आशुतोष तिवारी जो विद्यार्थी परिषद के कई जिलों में पदाधिकारी होने के साथ-साथ एसईसीएल में भी कार्यरत हैं और उनके इसी काम के कारण उनका दावा भी मजबूत माना जा रहा है वही अध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार प्रदीप मिश्रा की बात की जाए तो संगठन के पुराने और राम कथा करवा कर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने वाले प्रदीप मिश्रा के सामने सब कुछ सही है लेकिन अगर कहीं उम्र का बंधन सामने आया तो प्रदीप मिश्रा की दावेदारी पर भी सवाल खड़ा हो सकता है लेकिन वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर प्रदीप मिश्रा को भी मुख्य दावेदार माना जा रहा है. दलित चेहरे के रूप में राजनगर मंडल के वर्तमान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया भी प्रमुख दावेदार के रूप में निकलकर सामने आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के पास वर्तमान में दलित समुदाय से कोई युवा चेहरा सामने नहीं है फिलहाल मध्य प्रदेश में कनौजिया रजक कहीं पर पिछड़ा वर्ग में उल्लेखित है तो कहीं पर दलित चेहरे के रूप में जाने जाते हैं और कांग्रेस के पास वर्तमान जिला अध्यक्ष जो की कोटवा विधानसभा से ही है दलित है यही कारण है कि भाजपा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के टक्कर में दलित समाज से एक युवा चेहरे की खोज में है . वही पिछड़ा वर्ग से पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक कोने करपा से रवि नायक भी जिला अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार के रूप में हैं यहां पर विशेष उल्लेख है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीन बार से पुष्पराजगढ़ विधानसभा में चुनाव हार रही है और इस विधानसभा क्षेत्र में नायक बंजारा भारी संख्या में है और पार्टी इस पर भी विचार कर सकती है कि बंजारा समझाएं से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पुष्पराजगढ़ में उनके जीत का सपना पूरा हो सकता है.