Horoscope Today: बुधवार 11 फरवरी को चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र के साथ गोचर कर रहे हैं। आज सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का शुभ संयोग बना है, जिससे कई राशि वालों को करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारी खुश नजर आएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और निजी बातें बाहर शेयर करने से बचें।
वृषभ राशि
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। बिजनेस में निवेश के नए मौके मिल सकते हैं और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। परिवार से किए वादे पूरे करें और कानूनी मामलों में सतर्क रहें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि
मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं, लेकिन भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आर्थिक लेनदेन सोच-समझकर करें।
सिंह राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने उधार की वापसी हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।
कन्या राशि
प्रॉपर्टी और बिजनेस से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से समस्याओं का समाधान मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
धनु राशि
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग हैं। सिंगल लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि
दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। पुराने वादे पूरे करने की कोशिश करें और ईर्ष्या से दूर रहें।
कुंभ राशि
उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।
मीन राशि
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।