पब्लिक है सब जानती है बाबू बहुत दिनों तक झांसे में नहीं रहती
अनूपपुर कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्रत प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के लिये उलटी गिनती शुरू हो गयी पहले भाजपा के कोतमा विधान सभा के वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनाई और अब सीधे मंच पर मौजूद दिलीप का मुखर विरोध होने लगा है. कोतमा विधानसभा क्षेत्र के बासखली गांव में सरकार के विभिन्न योजनाओं का भूमि पूजन था इस अवसर पर सभा का आयोजन भी हो रहा था दिलीप जायसवाल बोल रहे थे लेकिन इसी बीच महिलाओं ने अपने समस्याएं गिनानी शुरू की जिस पर दिलीप जायसवाल घिसाहट में बोले की सभा बंद कर दूं क्या महिलाओं ने कहा हां और सभा बंद करनी पड़ी जो इस समय कोतमा विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
अनूपपुर/राम बाबू चौबे। भारतीय जनता पार्टी के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल अपनी मनमानी तानाशाही और आम जनता की समस्याओं से दूर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने के बाद केवल अपने घर परिवार के विकास पर विशेष ध्यान देने के कारण अब धीरे-धीरे अपनी लोकप्रियता जनता के बीच में खोते जा रहे हैं यह हम नहीं कर रहे हैं यह इस समय अनूपपुर के सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो अपने आप में सबसे बड़ा सबूत और प्रमाण बना हुआ है. कोतमा विधानसभा क्षेत्र के बसखली गांव में विभिन्न विकास योजनाओं कब भूमि पूजन था इस दौरान एक आमसभा का भी आयोजन किया गया और इस सभा को संबोधित करते हुए जैसे ही कोतमा भाजपा विधायक दिलीप जायसवाल बोलने खड़े हुए वहां पर मौजूद महिलाओं ने अपनी अपनी गांव की समस्याए गिनाने लगी ये नहीं हुआ वो नहीं हुआ कब होगा हालात ऐसे हो गए की दिलीप जासवाल कुछ बोल ही नहीं पा रहे थे उनको मंच से ही बार बार महिलाओ को शांत के साथ बैठने की अपील करनी पड़ रही थी महिला उनकी बात अनसुना करके अपनी बात जारी रखी जिसकें बाद दिलीप जायसवाल ने सभा बंद करने की भी बात की लेकिन महिलाए चुप्प नहीं हुई जिसकें बाद दिलीप जासवाल को जय श्री राम बोलकर जनसभा को बंद करना पड़ा जो अब जनता के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है.
पाटनी का पार्टनर बनना पड़ रहा महगा
इस मामले की ज़ब सर्वोच्च सत्ता ने पड़ताल की तो यह बात निकल कर सामने आयी की दिलीप को अपने बेटे को पाटनी का पार्टनर बनाना महगा साबित हो रहा है. यही पर जे एम एस की कोयला भूमिगत खदान है जहाँ पर मजदूरों को सप्लाई करने का काम पाटनी की फर्म कर रही है यह फर्म स्थानीय मजदूरों को कंपनी से मिल रही मजदूरी का आधा पैसा तो दे ही रही है समय पर पेमेंट न करना तय टाइम से ज्यादा टाइम तक काम लेना जैसे कई आरोप है. जिसकें बाद ज़ब यहां के लोगो को पता चला है की इस फर्म मेँ मंत्री का बेटा पार्टनर है आम जनता का आक्रोश मंत्री पर भी बढ़ता जा रहा है.
