जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस जानकारी के मुताबिक ग्राम टिकरिया के रहने वाले कुंवरलाल पटेल और प्रमोद कुमार पटेल मोटरसाइकिल से भीटा गांव की ओर जा रहे थे। बाइक प्रमोद कुमार चला रहे था। बीते दिन दोपहर करीब 3:15 बजे पनागर स्थित कुशनेर बिज पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही स्वराज माजदा (क्रमांक एमपी 20 जीए 6925) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को परिजन तत्काल नेशनल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 83 वर्षीय कुंवरलाल पटेल की तबीयत बिगड़ गई और रात करीब 9:30 बजे उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही पनागर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।