भोपाल। मध्य प्रदेश में 13 फरवरी की देर रात IAS Transfers लिस्ट मुख्य सचिव अनुराग सिंह द्वारा जारी कि गई है। पिछले कुछ महीनो से बड़े प्रशासनिक फेर बदल के कयास जा रहे थे। जारी कि गई ट्रांसफर लिस्ट मे बड़े उलट फेर देखने को मिले हैं। पूर्व में जनसंपर्क मध्य प्रदेश आयुक्त का प्रभार संभाल चुके मनीष सिंह को पुनः से आयुक्त जनसंपर्क मध्य प्रदेश बनाया गया है। वहीं जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना को आयुक्त आबकारी पद पर पदस्थ किया गया है।
