बहू की विदाई करा लौट रहा था परिवार,बड़ा टला हादसा
शहडोल: शहर में रविवार की देर रात अचानक से एक चलती लग्जरी कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। हादसा शहर की चौपाटी के पास पेट्रोल पंप के सामने बीच सड़क पर घटित हुई। आग ने कार को महज कुछ ही मिनट में पूरी तरह से अपनी चपेंट में ले लिया। आग से उठ रही लपटें देख घटनास्थल पर मौजूद लोग डर गए थे। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो थी। हादसे के वक्त कार में नई बहू सहित 6 लोग सवार थे। मायके से विदा हो बहू पहली बार ससुराल के लिए जा रही थी।
चलती कार में आग लगी
चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कार में चंद मिनट में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत यह रही कि कार ड्राइवर और बैठे लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उक्त कार सीएनजी से चल रही थी। घटना के वक्त कार में ड्राइवर और दो महिलाएं सवार थी। समय रहते सभी तत्काल कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि कार में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
सार्ट सर्किट से लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी रामजी गुप्ता के बेटे की करीब 3 माह पहले देवसर में शादी हुई थी। शादी के बाद पहली बार बहू की विदाई कराकर परिवार के लोग उसे शहडोल लेकर लौट रहे थे। इसके लिए उन्होंने शहडोल से ही एक सीएनजी कार किराए पर ली थी। कार में ड्राइवर सहित टोटल 6 लोग थे, जिसमें नई नवेली बहू भी शामिल थी। जैसे ही ये कार शहडोल चौपाटी के पास पहुंची, तभी गाड़ी सीएनजी से चल रही थी और उस में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वीडियो आया सामने
हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद भीड़ में से ही कई लोगों ने जलती कार का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में कार धू-धू कर जलती दिख रही है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, सभी सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोग सीएनजी वाहनों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण सीएनजी किट हो सकती है।
