Mumbai Market News: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए शानदार रहा। ऑटो और मेटल सेक्टर में मजबूत खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए। दिनभर की तेजी बरकरार रखते हुए सेंसेक्स 208.17 अंक चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 25,935.15 के स्तर पर पहुंच गया।
Auto और Metal सेक्टर रहे सबसे बड़े गेनर
आज के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो सेक्टर ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई, जहां करीब 1.37% की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.81% और निफ्टी कंजप्शन में 0.61% की मजबूती देखने को मिली, जिससे बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना रहा।
Top Gainers और Losers शेयर
तेजी वाले शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी शामिल रहे। वहीं HCL टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में दबाव देखने को मिला।
इस वजह से बाजार में लौटी तेजी
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी फिलहाल सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है और 25,800 से 25,770 के बीच मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील की खबरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिससे बाजार में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।