सिंगरौली। कहते है जीवन में दानों में सबसे बड़ा दान है रक्तदान। यह दान किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का कार्य करता है बता दे कि व्यक्ति सकारात्मक सोच, ऊर्जा के साथ रक्तदान कर समाज को भी जागरूक करने के लिए अग्रसर आगे बढ़ रहे है। इसी क्रम में बता दे कि विगत 8 वर्षों से ब्राह्मण समाज सिंगरौली के द्वारा हर वर्ष ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में सर्व समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है जिसमें अधिक से अधिक युवा वर्ग,मातृ शक्तियों पहुंचकर रक्तदान कर समाज को संदेश देने का कार्य करते है। वही विगत दिनों 17 मई दिन रविवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम मिश्रा पॉली क्लीनिक नर्सिंग होम सभागार बलियरी में सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक ब्राह्मण समाज सिंगरौली के बैनर तले सर्व समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह पहुंचे। रक्तदान पूर्व भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना, माल्यार्पण कर शुभारंभ किए। इस रक्तदान शिविर में कपल रक्तदान सहित जिले के लोगों, मातृ शक्तियो ने भी रक्तदान किए। आयोजक मंडल एवं कोर कमेटी के प्रमुख ने बताया कि पिछले वर्ष शिविर में हम लोगों ने 121यूनिट तक पहुंचे थे और इस के रक्तदान शिविर में पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोडक़र 151 यूनिट तक पहुंचे। वही आयोजक संरक्षक गोविंद पांडे,मुख्य संयोजक अमित द्विवेदी, सचेतक डॉ डीके मिश्रा, संयोजक आशीष शुक्ला, महासचिव मिथलेश मिश्रा, शिविर प्रभारी शिवेंद्र पांडे, कोर कमेटी के सतेंद्र पांडे,प्रीतेश पाठक,राहुल शर्मा, शिव प्रसाद पांडे,सौरव दुबे,मातृ शक्तियों, जिलेवासियों को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए। वही मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने कहा कि यह रक्तदान शिविर पुनीत कार्य जो किसी के जीवन को बचाने का कार्य रक्तदान शिविर के माध्यम से किया जाता है आयोजक सहित पूरी टीम को हमारी एवं सिंगरौली वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते है और कहा कि समाज के लिए इस तरह के पुनीत कार्य का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे समाज के लोगों के अंदर सकारात्मक सोच ऊर्जा प्रवाह के साथ संदेश पहुंचे। वही रक्तदाताओ को विधायक राम निवास शाह, मिश्रा पॉली क्लीनिक नर्सिंग होम संचालक डॉ. डीके मिश्रा, रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन एसडी सिंह, डॉ आरडी पाण्डेय, कांग्रेस नेता रामशिरोमणि शाहवाल, सहित मातृ शक्तिओ, जिले के सम्मानित लोगो ने प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।