नरसिंहपुर। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में युवा कांग्रेस नरसिंहपुर द्वारा स्थानीय कठल पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और दैनिक परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही प्रदर्शन के दौरान लोगों को झालमुरी वितरित कर विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से परिवहन से लेकर रसोई तक हर चीज महंगी हो गई है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। युवा कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने और जनता को राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम पटेल, अजय मालवीय, अरविंद चौबे, संजय राजपूत, राजकुमार नेमा, बबलू खान, अभय राय, बुधराज झारिया, रजनीश सेन, हरीश पांडे, कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष ईशान राय, प्रदेश सचिव जितेंद्र लोधी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम ठाकुर, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
