नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार काॅलेज चलो अभियान अंतर्गत एम.आई.एम.टी कॉलेज नरसिंहपुर में शिक्षण विमर्श 2026 का आयोजन राजीव किशोर श्रीवास्तव प्राचार्य डाइट नरसिंहपुर, इंजी. रुद्रेश तिवारी चेयरमैन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर, डाॅ. अशोक उदेनिया व्याख्याता उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, दीपक अग्निहोत्री व्याख्याता एवं प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग की उपस्थिति में किया गया। डाइट प्राचार्य राजीव किशोर श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को समाहित करते हुए समय के साथ शिक्षा में हुए बदलाव पर प्रकाश डाला। चेयरमैन इंजी. रूद्रेश तिवारी ने शिक्षकों से भविष्य निर्माण की दिशा में छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया। डाॅ. अशोक उदेनिया ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का त्वरित समाधान तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु अपील की। व्याख्याता दीपक अग्निहोत्री ने शिक्षा के मूल आधार शिक्षकों के नवाचार पर बल दिया। प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग ने स्वागत उद्बोधन में प्रवेश प्रक्रिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत हुए नवीन परिवर्तन, मार्गदर्शिका सिद्धांत को उल्लेखित किया। कार्यक्रम का संचालन मेजर डाॅ. पराग नेमा, विभागाध्यक्ष कला एवं समाज कार्य विभाग द्वारा तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती आराधना दुबे द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन से किया गया। छात्रा महिमा रैकवार द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। शिक्षण विमर्श में जिले के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद आर. एन. रावत, अभिनव लखेरा, नवीन दुबे, सोमनाथ गढ़ेवाल, संदेष लूनावत, दीपक साहू, रीतेश गुप्ता, राहुल चावला, हेमवीर साहनी एवं सुश्री लवलीन कौर सहित एम.आई.एम.टी. महाविद्यालय से एड. रचित तिवारी डायरेक्टर एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज, डाॅ. एस.एन. राव, श्रीमती अनीता रघुवंषी, डाॅ. दीपिका शर्मा, जी.डी. उमरे, सुश्री विजेता सिधना सहित समस्त स्टाॅफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रहीं।