
सतना। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर गुरुवार 21मई को जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जनों ने बिरला रोड संतोषी माता तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नेताओं ने उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया।उनके योगदान को दोहराते हुए उनके प्रमुख कार्यों में मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना और देश में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव रखने का उल्लेख किया गया। उपस्थित जनसमूह को विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू एवं शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी द्वारा संबोधित करते हुए स्व. राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर दोनों अध्यक्ष के साथ अमित गोयल,विनोद द्विवेेदी, डाॅक्टर पीडी पटेल, राम शंकर पयासी,भागवत तिवारी, अशोक चक्रवर्ती,संदीप सिंह, केके कुशवाहा,हरदर्शन पयासी,संतोष गेलानी,रामबदन कुशवाहा,संजय तिवारी,संजय पटेरिया, मिथिलेश सिंह, सविता अग्रवाल, हेमलता त्रिपाठी, महेन्द्र मिश्रा,मोहन सिंह, पियूष पटनहा, रमेश सेन, जगदीश सेन,बरमेन्द्र सिंह, किशन कुमार, किशोर मलिक, प्रकाश बुधौलिया, अच्छेलाल यादव एवं रमेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में उनकी हत्या कर दी गई थी। बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन। राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश के प्रति समर्पण और उनके विचार कांग्रेस परिवार को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि भारत की एकता, आधुनिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर वंदन और नमन करते हुए इतना कहूंगा कि सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवा भारत की सशक्त भागीदारी को लेकर उनके योगदान ने देश के विकास की दिशा को नई गति प्रदान की। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच सदैव स्मरणीय रहेगी।