सतना। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर में गत मंगलवार को सिर पर पत्थर पटक कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतिका के नाती को गिरफ्तार किया है।
मझगवां पुलिस के मुताबिक
आरोपी नाती शिवप्रसाद उर्फ कल्लू मवासी को गिरफ्तार किया गया है। आम तोड़ने से रोकने पर नानी और नाती के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में नाती के हाथ नानी की हत्या हो गई। कबूलनामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि गत दिवस जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर में बुजुर्ग महिला की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला की पहचान कैलाशपुर निवासी बैशाखिया मवासी पति बद्दु मवासी उम्र करीब 75 वर्ष के रूप में की गई थी। घटना मंगलवार की दोपहर में होना बताई जाती है।
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस के साथ एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर महेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। बताते हैं कि वजनी पत्थर महिला के सिर पर पटका गया था। घर से दूर आम के पेड़ के नीचे महिला की लाश मिली थी। यह महिला कैलाशपुर की मवान बस्ती में एक झोपड़ी बनाकर अपने नाती के साथ रहती थी। नाती बचपन से उसके साथ रह रहा है। खबर है कि महिला को पुत्र नहीं हैं, बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।