शहर का हृदय स्थल सिविक सेंटर क्षेत्र होगा सुव्यवस्थितसुनियोजित स्वरूप में शीघ्र प्रारम्भ होगा केफेटेरिया
जबलपुर। शहर का ह्रदय स्थल सिविक सेंटर क्षेत्र सुव्यवस्थित स्वरुप में होगा इसी के साथ लम्बे समय से बंद केफेटेरिया को भी सुनियोजित रूप से पुनः प्रारम्भ किया जायेगा ताकि यहाँ आने वालेनागरिकों को किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े, यह बात जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने केफेटेरिया के साथ ही सिविक सेंटर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही। अध्यक्ष श्री जैन के साथ जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक वैध, कार्यपालन यंत्री संजय खरे एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा जबलपुर के हृदय स्थल में स्थित सिविक सेंटर प्रमुख व्यावसायिक स्थल होने के साथ ही यहाँ जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्यालय भी है और बढ़े संस्थानों के कार्यालय भी यहाँ पर है, सिविक सेंटर में ही एक बड़ा केफेटेरिया और शहर की प्रमुख चौपाटी भी यहाँ स्थित है, यह क्षेत्र सुव्यवस्थित हो, आने जाने वालों को आवागमन में सुविधा हो और यातायात के साथ पार्किंग की भी उचित व्यवस्था यहाँ हो इस हेतु जबलपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया है।उन्होंने कहा सिविक सेंटर में स्थित केफेटेरिया जो लगभग 2.5 एकड़ में निर्मित है जो विगत कुछ माह से बंद है उसका संचालन पुनः प्रारम्भ हो इसके लिए योजना बनाई जाएगी और सुनियोजित रूप से उसका संचालन प्रारम्भ होगा। जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने कहा क्षेत्र का चौंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही यहाँ कार्य किये जायेंगे।
व्यापारीयों के सुझाव आमंत्रित
अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा सिविक सेंटर क्षेत्र शहर बड़ा व्यवसायिक केंद्र है यहाँ आवागमन, पार्किंग, स्वछता, अतिक्रमण जैसी समस्याएँ है जिनका निराकरण जबलपुर विकास प्राधिकरण करेगा इस हेतु क्षेत्र के व्यपारीयों से सुझाव लिए जायेंगे, क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार हेतु व्यापारी अपने सुझाव सात दिवस के अंदर जबलपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में लिखित रूप से दें सकते है, व्यापारियों के सुझाव के आधार पर समस्याओ का निदान किया जायेगा और हमारा प्रयास होगा कि जबलपुर विकास प्राधिकरण के साथ जनभागीदारी से इस क्षेत्र को सुंदर, सुव्यवस्थित बनाया जा सके।