सतना। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवेष सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्यवाही किया जाना बताया गया है।पुलिस के मुताबिक 11 जून को नाबालिग किशोरी ने अपनी मां के साथ थाना पहुंच कर रिपोर्ट की थी की आरोपी ओमकार गिराय पिता स्व. विनोद गिराय निवासी बजरहा टोला सतना के द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबध बनाया गया और किसी से न बताने की धमकी दिया था। इसलिए कुछ दिन तक वह डरी सहमी रही लेकिन अब हिम्मत करके अपनी मां के साथ रिपोर्ट करने आई है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामला अतिसंवेदनशील नाबालिग बालिका के साथ हुये दुष्कर्म का होने से तत्काल टीम गठित की जाकर आरोपी की पता तलाश हेतु तत्काल टीम रवाना की गई। मुखबिर तंत्र व अन्य साधनों का उपयोग करते हुये महज 12 घंटे के अंदर आरोपी ओमकार गिराय पिता स्व. विनोद गिराय निवासी बजरहा टोला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। बताया गया कि कार्रवाई में उप निरीक्षक बेबी तरन्नुम,महिला आरक्षक प्रियंका चुतर्वेदी शामिल रहे।