सतना। मैहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्मैक पाउडर के साथ दो लोगों को पकड़ा है। मालूम हुआ है कि यह कार्रवाई इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक संतोष उलाडी और उनकी टीम के द्वारा की गई।
कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान ग्रे रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 2911 में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध स्मैक पाउडर मिला जिसे जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रोहित उर्फ सोनू बंगाली एवं अतुल पाण्डेय निवासी मैहर के कब्जे से 4.6 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ है जिसकी कीमती करीब 20 हजार रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी जिस कार में थे उसे भी जप्त किया गया।