सतना। रेलवे-स्टेशन के अव्यवस्थित यातायात को सुधारने की दिशा में शुक्रवार को थाना यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सूबेदार राम देवी राय ने आटो पार्किंग स्थल में आटो रिक्शा व्यवस्थित खड़े करवाकर पार्किंग एरिया में स्टापर वेरीकेट लगवाए ताकि आटो रिक्शा मुख्य मार्ग में आकर यातायात को बाधित और प्रभावित न कर सकें। इस कार्रवाई के साथ ही आटो रिक्शा चालकों को हिदायत दी गई है कि वे सवारी लेने और छोड़ने के लिए स्टेशन के मुख्य मार्ग में आटो लेकर न आएं, निर्धारित पार्किंग में ही रिक्शा लगाएं।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस यातायात थाना प्रभारी सूबेदार राम देवी राय ने रेलवे-स्टेशन में यातायात व्यवस्था को लेकर स्टेशन प्रबंधक ए. मतीन से चर्चा की थी। इसके अलावा आटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया था।