नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ईगल क्लो अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत एक विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना हुई कि सींगरी किनारे झाड़ियों में छिपाकर एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई जिसके परिणाम स्वरूप एक स्कूटी चालक से भारी मात्रा में शराब जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली द्वारा आरोपी ब्रजेश ठाकुर पिता राकेश ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी गाँधी चौक, नरसिंहपुर से 2 पेटी अंग्रेजी (गोवा) शराब, 4 पेटी देशी शराब कुल कीमत 37,000 रुपए जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, अभय तिवारी, श्रेय अवस्थी, अनुराग दुबे, राहुल दुबे, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू एवं सौरभ पटेल की मुख्य भूमिका रही है।