■ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का सतना में जोरदार स्वागत
■ विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता
सतना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. स्वप्ना वर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, जोश एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति है और समाज परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी है।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. स्वप्ना वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में महिला मोर्चा प्रदेशभर में महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा उन्हें सामाजिक, राजनीतिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है।
[संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर]
सतना प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं। महिला मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला, मंडल एवं बूथ स्तर की इकाइयों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा नियमित संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
[जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान]
बैठक को संबोधित करते हुए अश्विनी परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
[मीसाबंदियों एवं दिवंगत नेताओं के परिजनों का किया सम्मान]
प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत मीसाबंदियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वर्गीय रामहित गुप्ता के निवास पहुंचकर परिवारजनों से भेंट की तथा केशव भारतीय, स्व. शंकरलाल तिवारी, उत्तम बनर्जी एवं विजय यादव के परिवारों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम जाना।
[बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता]
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. स्वप्ना वर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन पूर्व महापौर विमला पांडेय महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह यादव, चित्रकूट प्राधिकरण अध्यक्ष विजय यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, जिला महामंत्री जय प्रताप गुप्ता, प्रियंशा उर्मालिया, ममता पांडेय एड अंजना तिवारी, मनीषा सिंह, वसुंधरा सिंह नीता सोनी, रत्ना चतुर्वेदी, राधा श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, आशा शुक्ला, वर्षा सिंह, श्रद्धा सिंह, चन्द्रप्रभा गौतम, आयुषी तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



