सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की लाश जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत भाकुल बाबा मंदिर की पहाड़ी के नीचे जंगल में मिली है। मृत बुजुर्ग की पहचान छोटेलाल पिता सूरज कोटवार के रूप में की गई है। जसो थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि छोटेलाल 16 मई को बगैर बताए अपने घर से कहीं चले गए थे।
उचेहरा थाना की परसमनिया चौकी में 18 मई को इनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। गुरुवार को जंगल में लाश मिलने की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने गुम इंसान के परिजनों से इस लाश की शिनाख्त कराई। पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग छोटेलाल की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
दूसरी ओर चर्चा है कि छोटेलाल की लाश भाकुल बाबा के समीप कमरों नाले के पास मिली। कहते हैं कि ये 16 मई को सुबह करीब 8 बजे घर से लकड़ी लेने भाकुल बाबा मंदिर के समीप जंगल की ओर गए थे लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जंगल में काफी तलाश की थी पर कुछ भी पता नहीं चला था।