सतना। जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप पकड़ी है। कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरौरा का बृजेश सिंह उर्फ बाबा पटेल मोटरसाइकिल एमपी 17 एमएल 3137 से नशीली कप सिरप लेकर ताला तरफ से सतना बायपास हिनौती होकर नरौरा जाने वाला है। बेला बायपास सर्विसरोड़ रामविश्वास केवट के घर के पहले पहुंचकर संदेही का इंतजार नाकाबंदी कर किया गया। जैसे ही वह आया उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। उसके पास
झोले में 100 एमएल वाली 115 शीशी
आनरेक्स नशीली कफ सिरप मिली। आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 8बी,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5 / 13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से अवैध आनरेक्स कफ सिरप प्राप्त करने के संबंध मे पूछतांछ की गई तो उसने यह कफ सिरप विजय सिंह पटेल पिता ललन सिंह पटेल निवासी केमार से खरीदना बताया है। उसके विरुद्ध भी अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी बृजेश सिंह उर्फ बाबा को न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से वह जेल चला गया है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व वाली टीम में उप निरीक्षक इंद्रबली सिंह चौकी प्रभारी बेला,प्र.आर. ओम नारायण मिश्रा, कमलाकर सिंह , सीताशरण द्विवेदी, राजबहादुर सिंह , आरक्षक बृजेन्द्र त्रिपाठी एवं महीप तिवारी शामिल रहे।