सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआर में 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर
पुलिस और एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूत्रों का कहना है कि मामला संदिग्ध बताया गया था लेकिन प्रदर्शित नहीं हो रहा है। सही जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी फिलहाल गर्मी लू डिहाईड्रेशन हार्ट अटैक जैसी किसी बीमारी से मौत होने की संभावना है।
मालूम हुआ है कि सोनिया साहू पति भुलुवा साहू शुक्रवार को दिन में जंगल की ओर गई थी वहां से लौट कर तकरीबन 11:30 बजे घर में बैठे-बैठे लुढ़क गई थी। घर में उस वक्त 20 वर्षीय बेटा मौजूद था। बताते हैं कि इस बेटे का अक्सर मां के साथ विवाद होता रहता था इसलिए महिला की मौत को लेकर इसके ऊपर संदेह हुआ लेकिन जब जांच टीम ने निरीक्षण किया तो महिला के शरीर में कोई भी ऊपरी चोट प्रदर्शित नहीं हुई। हालांकि पुलिस अभी सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा की महिला की मौत कैसे हुई है।