जबलपुर। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी के आव्हान पर संस्कारधानी जबलपुर को और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा एक प्रेरणादायी पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के फेफड़े कहे जाने वाले सुरम्य डुमना नेचर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के अलावा सभी एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदगणों, के साथ-साथ अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं में प्रकृति संरक्षण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और छात्रों ने मिलकर की भागीदारी
इस पुनीत कार्य में शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पौधा रोपण कर एक प्रेरणादाई संदेश दिया । उनके साथ नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एम.आई.सी. के सदस्य डॉ सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव विभिन्न वार्डों के पार्षदगण जिसमें कमलेश अग्रवाल, श्रीमती निशा संजय राठौर, श्रीमती अनीता जाट, श्रीमती संतोषी ठाकुर, अविनाश चमकेल, श्रीमती अर्चना सिसोदिया, श्रीमती मधुबाला सिंह, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती रजनी सुरेंद्र साहू, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि, प्रभारी आयुक्त अरविंद शाह सहित नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया और पौधे रोपे। इस मौके पर अजाक्स के अध्यक्ष अमित मेहरा भी उपस्थित रहे।
पहले चरण में रोपे गए 1100 पौधे, लक्ष्य है 11 लाख का
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर निगम ने इस पर्यावरण दिवस पर शहर को एक ग्रीन जबलपुर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए आज डुमना नेचर पार्क में 1100 पौधों का रोपण किया गया।
नगर निगम का आगामी लक्ष्य पूरे शहर में 11 लाख पौधे
महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य 11 लाख पौधे लगाने का है, ताकि जबलपुर की आबो-हवा को और अधिक शुद्ध और सेहतमंद बनाया जा सके।
पर्यावरण संरक्षण ही जीवन का आधार – महापौर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आज रोपे गए 1100 पौधे उस 11 लाख की पहली सीढ़ी हैं, जो जबलपुर को देश के सबसे हरे-भरे शहरों में शामिल करेगा।
एक अनूठी मिसाल
डुमना नेचर पार्क की जैव-विविधता को समृद्ध करने की दिशा में नगर निगम का यह प्रयास वाकई काबिले तारीफ है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले और युवा छात्र-छात्राओं के इस अनूठे और पवित्र कार्य ने पूरे शहर को यह संदेश दिया है कि यदि हम सब मिलकर ठान लें, तो पर्यावरण संकट से बखूबी निपटा जा सकता है। संस्कारधानी के नागरिकों ने भी नगर निगम के इस 11 लाख पौधे लगाने के महा-संकल्प की सराहना करते हुए इसमें अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।