सतना। जिले की जसो थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर शिकंजा कसा।
पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार 21 मई को नाबालिग के द्वारा आरोपी कुलदीप चौधरी(वर्मा) पिता मुलुआ चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी तिलगवां थाना जसो के विरुद्ध अपने साथ बलात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट की गई थी। जिस पर अपराध पंजीबद्व किया जाकर मामले में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर 22 मई को आरोपी को तिलगंवा मोड के पास से गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को उपजेल नागौद भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जसो निरीक्षक बृजभान सिंह,सउनि प्रहलाद कुशवाहा,आरक्षक विजय यादव, रवीन्द्र रायकवार, भरत बागरी एवं महिला आरक्षक नम्रता खरे शामिल रहे।